Founder @BhimArmy_BEM, National President @AzadSamajParty, Member of Parliament - Nagina Loksabha Uttar Pradesh

Saharanpur, India
25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा एक ही दिन निर्धारित होने से अभ्यर्थियों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। PET की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होनी है। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर को एक परीक्षा छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। PET की परीक्षा तिथियां पहले से प्रस्तावित थीं, जबकि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बाद में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि 25 अक्टूबर घोषित की। इतना ही नहीं, PET के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन को भी केंद्र बनाया गया है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसी दिन पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को अभ्यर्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करना चाहिए, ताकि दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले किसी भी अभ्यर्थी का एक अवसर न छिने। @BUJHSOFFICIAL @Profmukeshpndy
22
148
679
36,122
कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि। @mygovindia से मांग है कि कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को औपचारिक रूप से ‘शहीद’ का दर्जा देने हेतु स्पष्ट नीति बनाई जाए, ताकि उनके सर्वोच्च बलिदान को आधिकारिक मान्यता मिल सके। शहीदों का बलिदान अमर रहे, उनके परिवारों का त्याग सदैव स्मरणीय रहे। #PoliceCommemorationDay
20
116
480
16,025
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के लिए छह दिन का नोटिस दिए जाने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हारून साहब के अनुसार, मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है और नमाज़ियों को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोका जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद वक़्फ़ की जमीन पर स्थित है और इसका उल्लेख 1977 के दिल्ली गजट तथा NDMC की विरासत सूची में होने का दावा किया गया है। @KirenRijiju जी, मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल कराई जाए, नमाज़ियों की आवाजाही और नमाज़ अदा करने में आ रही बाधाएं दूर की जाएं तथा किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। मस्जिद के संरक्षण और नमाज़ियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। @mygovindia @PMOIndia @narendramodi @MOMAIndia
403
1,393
4,826
158,753
IIT-बॉम्बे के विद्यार्थी साहिल वोकाडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की CBI जांच कराने एवं न्याय की मांग कर रहे विद्यार्थियों के साथ पुलिस के बर्बरतापूर्ण व्यवहार के संबंध में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah जी को पत्र लिखा। @mygovindia @HMOIndia @iitbombay
59
609
2,067
44,756
उत्तर प्रदेश में शिक्षा और रोजगार की हकीकत देखिए! सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के 2,647 पदों पर भर्ती 13 साल बाद भी लंबित है। अब भर्ती की तैयारी की खबरें आ रही हैं, लेकिन सवाल यह है कि विज्ञापन और नियुक्ति की प्रक्रिया आखिर कब पूरी होगी? अगर भर्ती अब शुरू भी हो जाती है, तो आशंका है कि दो महीने बाद चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाए और भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर पुराने ढर्रे पर अटक जाए। आखिर कब तक प्रदेश के युवा भर्ती की तारीखों और अनिश्चितताओं के बीच अपना भविष्य तलाशते रहेंगे? हमारी सरकार आने पर एक वर्ष के भीतर सभी विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए व्यापक भर्ती अभियान चलाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। जो अधिकारी अपने पद की जिम्मेदारी निभाने में बाधा बनेगा, उसे पद से हटाकर उस पद को भी रिक्त मानते हुए उस पद के लिए भी शीघ्र नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सरकार का मतलब — बेरोजगारी मुक्त उत्तर प्रदेश। #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad
25
188
612
30,783
अशोक विजयादशमी एवं धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ
539
395
1,899
326,356
वर्ष 2023 और 2024 में सड़क के गड्ढों के कारण 4,546 लोगों की मौत और 9,952 लोग घायल हुए, वहीं वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव एवं मरम्मत पर 16,011 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इतने बड़े खर्च के बावजूद सड़कों का जानलेवा होना और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने व जिम्मेदारी तय करने का मामला माननीय उच्चतम न्यायालय तक पहुँचना सरकार की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस मामले का माननीय उच्चतम न्यायालय पहुँचना स्वागतयोग्य कदम है। उम्मीद है कि 25 नवंबर को होने वाली सुनवाई के बाद जिम्मेदारी तय करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
37
217
668
21,539
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत पत्रकार नसीम अहमद जी की दिनदहाड़े, लगभग दोपहर 2 बजे बेरहमी से पीट-पीटकर की गई हत्या बेहद दुखद, दण्डनीय और चिंताजनक है। हमलावरों ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। @UPGovt से हमारी मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक नसीम अहमद जी के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रकृति शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस दुःख की घड़ी में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला टीम एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिरिश जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना और अधिकारियों से वार्ता की।
45
531
1,687
31,014
आज जिला अमरोहा की विधानसभा हसनपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच। जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली अमरोहा की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी। जय भीम! जय भारत! जय मंडल! #ASP_K_Mission2027
64
314
1,331
25,191
दलित युवाओं के भविष्य के नाम पर सरकारी धन की बंदरबाँट! 100 लोगों के बैठने की क्षमता वाले स्थान पर 250 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देने का दावा और निर्धारित 30% के बजाय 50% अग्रिम भुगतान! दो अधिकारी निलंबित, लेकिन संबंधित निजी संस्था पर कार्रवाई क्यों नहीं? एक ओर सरकारी नौकरियों में NFS और लेटरल एंट्री के जरिए आरक्षित वर्ग के अवसर छीने जा रहे हैं, तो दूसरी ओर दलित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं में भ्रष्टाचार के चलते उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आरक्षण में वर्गीकरण के मुद्दे पर बहुजन समाज को गुमराह किया गया, जबकि NFS, लेटरल एंट्री और रोजगार योजनाओं में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के जरिए बहुजन समाज के हक़-अधिकारों पर चोट की जा रही है। आखिर बहुजन समाज के अधिकारों और दलित युवाओं के भविष्य के साथ कब तक खिलवाड़ होता रहेगा? जवाबदेही तय हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
49
260
801
26,840
कोलकाता में भगदड़ की दुखद घटना में 17 लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। यह हादसा बेहद पीड़ादायक है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दुःख की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। @cmowbgov से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, हादसे की निष्पक्ष जाँच कराकर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए तथा भविष्य में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
55
234
1,127
33,540
उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को मई माह से कमीशन का भुगतान न होना और बढ़े हुए कमीशन का शासनादेश जारी न किया जाना अन्यायपूर्ण है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत करोड़ों लोगों तक खाद्यान्न पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले राशन डीलर महीनों से अपने मेहनताने का इंतजार कर रहे हैं। उचित दर विक्रेताओं के कमीशन में 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की मांग को लेकर 26 मार्च को ही माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। आपकी डबल इंजन सरकार ने 125 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा तो की, लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ और भुगतान भी लंबित है। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ,चुनाव से छह महीने पहले किए जा रहे वादे और आश्वासन सम्मानित जनता को चुनाव तक उम्मीदों के झूले में झुलाए रखने की कवायद मात्र हैं। @UPGovt से अपेक्षा है कि बकाया कमीशन का भुगतान शीघ्र किया जाए और बढ़ी हुई दरों का शासनादेश जारी कर राशन डीलरों को राहत दी जाए। @CMOfficeUP @Manojpandeyweb @SatishSharmaBBK
40
192
772
27,502
महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक और आधुनिक शिक्षा के प्रेरणास्रोत, मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज (AMU) के संस्थापक, सर सैयद अहमद ख़ान जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
71
208
1,276
26,789
AIIMS ऋषिकेश में SC/ST कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण संबंधी नियमों के अनुपालन तथा दिनांक 10.10.2026 के DPC आदेश की समीक्षा कर नियमानुसार Review DPC आयोजित कराने के संबंध में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री @JPNadda जी को पत्र लिखा। @mygovindia @MoHFW_INDIA
55
439
1,491
32,776
लखनऊ की स्थापना करने वाले, नागवंशी समाज के वीर शिरोमणि महाराजा लाखन पासी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
30
160
607
13,059
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधौरा में कल शाम दलित युवक मनोज कुमार की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना बेहद दुखद, शर्मनाक और चिंताजनक है। पीड़ित परिजनों के अनुसार, जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। अस्पताल ले जाते समय मनोज कुमार की मृत्यु हो गई। इस गंभीर घटना के बावजूद अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। @UPGovt हमारी मांग है कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की स्थानीय टीम घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
154
1,456
3,465
240,217
बिहार के पश्चिम चंपारण में 25 वर्षीय दिलशाद अंसारी की पुलिस हिरासत में मृत्यु बेहद दुखद और चिंताजनक है। इस मामले में दिलशाद के परिजनों से मेरी बात हुई। उनके पिता अकबर अंसारी जी के अनुसार, सोमवार, 12 अक्टूबर को तड़के करीब 2 बजे पुलिस की टीम दो गाड़ियों से उनके घर पहुंची और पूछताछ के नाम पर दिलशाद को अपने साथ ले गई। परिवार को पहले उनके पैर में चोट लगने की सूचना दी गई, लेकिन बाद में उनकी मौत की खबर मिली। दिलशाद की पत्नी ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट की बात कही। @officecmbihar से हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि दिलशाद की मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता चले और दोषियों की जवाबदेही तय हो। दिलशाद के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
100
1,834
5,229
68,342
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएँ और आधारभूत ढाँचा सुधारने के लिए जून 2018 में ऑपरेशन कायाकल्प शुरू किया था। प्रदेश भर में करीब 8 साल में अनुमानित 12,000 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद रामपुर जिले में इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले आधे से ज्यादा, यानी लगभग 61 हजार बच्चे आज भी स्कूलों में फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, कुर्सियों पर सत्ता, स्कूलों में फर्श पर 61 हजार बच्चे! यही है आपके ऑपरेशन कायाकल्प का परिणाम? और हाँ, एक सुझाव है! इन स्कूलों के नीचे ही खुदाई करवा दीजिए, शायद कुछ मिल जाए!
26
202
671
25,886
भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षक, मिसाइल मैन डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन विनम्र आदरांजलि।
54
305
1,794
27,271