Publish & propagate GoB policies, programmes, schemes & achievements, effectively for public awareness. Documentation of progress & achievement of departments
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जाकर विधान पार्षद श्री नीरज कुमार का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज का निर्देश दिया।
#samratChoudhary#CMsamrat
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन जी, नागालैंड के माननीय राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज पटना के गाँधी मैदान में विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 में शामिल हुए।
#samratChoudhary#CMsamrat
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने भगवान श्रीराम एवं श्री लक्ष्मण जी के स्वरूप की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात् बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण के पुतलों का क्रमशः दहन किया गया।
#samratChoudhary#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर, तारापुर के दुर्गा मंदिर तथा असरगंज गोला स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
#samratChoudhary#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर, तारापुर के दुर्गा मंदिर तथा असरगंज गोला स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
#samratChoudhary#CMsamrat
तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री जी ने मंदिर के समीप बदुआ नदी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी तट पर विकसित किए जा रहे आधुनिक रिवर फ्रंट एवं पक्के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए परियोजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
#samratChoudhary#CMsamrat
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों की तस्वीर तेज़ी से बदल रही है! कभी सुविधाओं के अभाव से जूझने वाला आंगनवाड़ी केंद्र अब अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर नए रूप में संवर चुका है।
#samratchoudhary#CMSamrat#KayaKalpAbhiyan
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार बच्चों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आकर्षक वातावरण तैयार कर रहा है। बेहतर सुविधाओं और रंग-बिरंगे परिसर से सुसज्जित ये केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास को नई दिशा दे रहे हैं।
#KayaKalpAbhiyan#samratchoudhary#CMSamrat
THE WAIT IS OVER! BIHAR IS READY FOR A NEW INDUSTRIAL ERA!
The countdown to a landmark moment in Bihar's industrial journey with BIMCGL
📍 Gaya Ji, Bihar 🗓️ 24 October 2026
#BiharHaiTaiyar#BIMCGL
🚨 उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में रफ्तार पकड़ता बिहार!
#BuildAndBelieveInBihar
वैशाली जिले की अनिता कुमारी ने जीविका और ATMA योजना के सहयोग से कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और अपनी मेहनत व लगन से उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया, बल्कि क्षेत्र में एक नई पहचान भी बनाई। आज लोग उन्हें सम्मानपूर्वक ‘खेती दीदी’ के नाम से जानते हैं।
#kahanibadlavki#KahaniBiharKeBadlavKi#Atma#Jeevika#samratchoudhary#CMSamrat
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत राज्य के लगभग 8,900 युवाओं को लाभान्वित किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने, स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है
#MukhyamantriYuvaUdyamiYojana#samratchoudhary#CMSamrat
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया जिले के आंगनवाड़ी केंद्र को नया स्वरूप मिला है। आधुनिक सुविधाओं, बेहतर व्यवस्थाओं और स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण से सुसज्जित यह केंद्र अब बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं समग्र विकास को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।
#samratchoudhary#CMSamrat#KayakalpAbhiyan
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार औद्योगिक विस्तार के राह पर तीव्र गति से अग्रसर है।
निवेशकों को जमीन समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#IndustrialRevolution#BiharDevelopment#SamratChoudhary#CMSamrat
बिहार में नारी सशक्तिकरण के प्रयास से प्रदेश की बहन-बेटियों को नेतृत्व और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिल रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में प्रदेश में नारी सशक्तिकरण की मुहिम को नई मजबूती दी जा रही है।
#Navshakti#DurgaPooja2026#NariShaktiBiharKiPragati#samratchoudhary#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने महानवमी के पावन अवसर पर आज मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा का पूजा- अर्चना किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त बिहारवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली तथा बिहार के निरंतर विकास की कामना की।
#samratChoudhary#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री जी ने दुर्गा स्थान संग्रामपुर, नवगाई, मनियाँ, बदरी विशाल नगर, माधोडीह, श्री श्री 108 छोटी तिलडीहा दुर्गा स्थान, विहमा, धौनी, तारापुर ठाकुरबाड़ी के समीप स्थित दुर्गा स्थान, रणगाँव एवं लखनपुर दुर्गा स्थान के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
#samratChoudhary#CMsamrat