बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीसागर में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना के समय पीड़ित पीयूष कुमार परिवार के साथ दुर्गा पूजा के लिए बेनीपट्टी स्थित ससुराल गए थे। 19 अक्टूबर को लौटने पर घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। पीड़ित के अनुसार, चोर 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के गहने, 40 से 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज ले गए। बच्चों की गुल्लक भी तोड़ दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
#Darbhanga #BiharCrime #CrimeNews #BiharPolice #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities