पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में।
कानपुर नगर निवासी 23 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई आत्महत्या से संबंधित पोस्ट का अलर्ट दिनांक 26/27 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि 12:14 बजे
@Meta के माध्यम से
#UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर
@kanpurnagarpol को सूचित किया।
सूचना मिलने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना नौबस्ता पुलिस टीम युवक के घर पहुंची, जहां वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला और उसके हाथ की कटी हुई नस से रक्त बह रहा था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अविलम्ब उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद हुई काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण युवक मानसिक तनाव एवं अवसाद से गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी काउंसलिंग के उपरांत युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास
@Uppolice और
@Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,106 लोगों की जान बचाने में सहायता मिली है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares