#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

DGP HQs LUCKNOW
Pinned Tweet
1 MILLION+ views & counting, watch and stay in control. This is how the #DigitalArrest scam traps people. Break the chain #UPPFightsDigitalArrest YouTube link - piped.video/Ew4CVvTcoVI?si=8h6z…
232
506
536
85,681
Kindly help us in tracing . #missingupp #uppolice
#baghpatpolice गुमशुदा युवती की तलाश ग्राम अमीनगर सराय थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत से एक 23 वर्षीय युवती अपने घर से बिना बताये कहीं चली गई। काफी खोजबीन के उपरान्त भी उक्त युवती का कोई पता नहीं चल सका है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवती के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सहयोग करने का कष्ट करें। @Uppolice
11
10
10,014
RT @DeoriaPolice: थाना मईल क्षेत्रान्तर्गत रामजानकी मार्ग पर दो व्यक्तियों के घायल मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मृत पाया। उ…
4
6,596
UP POLICE retweeted
कर्तव्यपथ पर बलिदान है बेमिसाल नमन, वंदन, प्रणाम है देश के लाल... मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शहीदों के बलिदान और उनकी गौरवशाली विरासत को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। देश की सुरक्षा और सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का त्याग सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। इसी क्रम में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में कर्तव्यपथ पर प्राणों की आहुति देने वाले वीर एवं अमर शहीदों के सम्मान में स्मृति परेड का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। प्रदेश सरकार पुलिस बल के मनोबल, सम्मान और जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने के साथ शहीदों की स्मृतियों को संजोने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वीर जवानों का त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। 📌 कार्यक्रम विवरण 🗓️ दिनांक: 21 अक्टूबर, 2026 🕙 समय: अपराह्न 4:00 बजे 📍 स्थान: रिजर्व पुलिस लाइंस, लखनऊ
30
38
111
14,867
UP POLICE retweeted
कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिस कार्मिकों को 'पुलिस स्मृति दिवस' पर विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि की रक्षा व नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले इन अमर बलिदानियों का शौर्य पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट निष्ठा सदैव राष्ट्रसेवा का पथ आलोकित करती रहेगी। जय हिंद।
49
181
698
39,310
UP POLICE retweeted
#ट्रैफिक_एडवाइजरी🚦 खेरिया मोड़(आरओबी) पर आकस्मिक मरम्मत कार्य के दृष्टिगत दिनांक 18.10.2026 से आगामी 03 माह की अवधि तक आगरा शहर के खेरिया मोड़ से ईदगाह चौराहा के मध्य यातायात डायवर्जन निम्नवत रहेगा~ इस दौरान धैर्य बनाए रखें तथा निर्धारित डायवर्जन रूटों व वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें तथा #आगरा_यातायात_पुलिस का सहयोग करें। 📞 यातायात हेल्पलाइन: 9454457886 @TrafficAdvisory @Uppolice @uptrafficpolice @agrapolice @DCPCityAgra
2
3
662
UP POLICE retweeted
दिनांक 20-10-2026 को थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम माधवपुर आचार्य में बेकरी पार्टनरशिप के विवाद को लेकर लाइसेंसी असलहे से हुई फायरिंग की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। के संबंध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार द्वारा दी गयी बाइट।
5
17
2,608
UP POLICE retweeted
जनपद अलीगढ़ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड हो रही है, इस वायरल वीडियो के संबंध में अवगत कराना है कि आज जनपद अलीगढ़ में रावण पुतला दहन का कार्यक्रम नुमाइश ग्राउंड में आयोजित किया गया था, जिसके संबंध में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था । रामलीला का जुलूस नुमाइश ग्राउंड के अंदर प्रवेश कर रहा था, तो कुछ लोगों द्वारा जोर-जबरदस्ती से बैरियर को तोड़कर अंदर घुसने का, अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया. कई लोगों को उसमें समझाया गया । अगर यह लोग अंदर प्रवेश कर जाते तो यह रावण पुतला के बहुत निकट पहुंच जाते, जिससे कि इनकी भी और अन्य सभी लोगों की सुरक्षा को हानि पहुंच सकती थी. कोई भी अप्रिय घटना जैसे कि स्टैम्पीड या कोई लॉ एंड ऑर्डर की घटना भी इसमें घटित हो सकती थी । पब्लिक को समझाते हुए और बहुत ही सूक्ष्म बल प्रयोग करते हुए उन सबको वहां से हटाया गया, उनको बैरियर के पीछे किया गया. और इसी बीच एक छोटी सी एक वीडियो केवल 3-4 सेकंड की एक वीडियो इसमें वायरल भी की जा रही है. पूरी परिस्थिति को न दिखाते हुए वो छोटी सी एक वीडियो को गलत तरीके से गलत कॉन्टेक्स्ट में प्रस्तुत करके उसको वायरल किया जा रहा है । अवगत कराना है कि सारा आज दशहरा का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ है। अप्रत्याशित भीड़ थी, सभी ने सकुशल रावण पुतला दहन का कार्यक्रम आज विटनेस किया और उसके बाद सभी-सभी अपने गंतव्य को सकुशल वापस लौटे हैं । उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice #Aligarhpolice l #Aligarh
9
16
2,439
UP POLICE retweeted
थाना क्वार्सी- अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें दो स्कूली छात्रों द्वारा हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है । उक्त के संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य से प्राथमिक जानकारी प्राप्त करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि यह वीडियो लगभग दो वर्ष पुराना है, जिसमें प्रधानाचार्य द्वारा उक्त दोनों छात्रों को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया था । स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण में बारीकी से जांच की जा रही है. जांच के क्रम में अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय श्री सर्वम सिंह द्वारा दी गई बाइट @Uppolice
4
12
3,369
UP POLICE retweeted
आज दिनांक 20.10.2026 को जनपद फतेहपुर के थाना खागा क्षेत्रांतर्गत एक दुखद घटना हुई। थाना क्षेत्र में लगभग 222 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना था, जिनमें से लगभग 150 प्रतिमाओं का विसर्जन आज प्रस्तावित था। सभी विसर्जन जुलूसों एवं निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई थी। आयोजकों से पूर्व में ही वार्ता कर विसर्जन स्थलों के संबंध में जानकारी दी गई थी। ग्राम खुशियारीपुर, मजरे चक कटोगन में स्थापित दो दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन थाना सुल्तानपुर अंतर्गत नौबस्ता घाट पर निर्धारित था। पुलिस ड्यूटी के साथ विसर्जन जुलूस नौबस्ता घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक प्रतिमा के साथ चल रहे कुछ लोग उसे निर्धारित स्थल के बजाय गांव स्थित तालाब पर ले गए और वहां विसर्जित कर दिया। प्रतिमा विसर्जन के उपरांत कुछ लोग तालाब में नहाने गए। इसी बीच पांच लोगों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। शेष तीन लोगों को काफी प्रयास के बाद तालाब से निकालकर सीएचसी हरदो ले जाया गया, जहां उपचार के उपरांत उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से वार्ता कर उन्हें आर्थिक सहायता के उपलब्ध प्रावधानों की जानकारी दी गई। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा सभी उच्चाधिकारी परिजनों के संपर्क में हैं। फतेहपुर पुलिस एवं प्रशासन अपील करता है कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों पर ही करें। पूर्व में भी लोगों को विसर्जन वाले तालाबों में न नहाने के संबंध में बताया गया था। भीड़ के दौरान जलाशयों में नहाने से इस प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। अतः विसर्जन के दौरान तालाबों एवं विसर्जन स्थल के आसपास नहाने से बचें। कल भी प्रस्तावित प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत सभी पुलिस इकाइयों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा संबंधित स्थलों पर समुचित ड्यूटी लगा दी गई है, के संबंध में #Spfhr की बाइट।
3
10
1,866
Zero tolerance Against Narcotics— अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को @ghaziabadpolice द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 01 किलो 10 ग्राम अवैध चरस एवं चोरी किया हुआ दो पहिया वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त द्वारा दिल्ली से स्कूटी चोरी की गई तथा दिल्ली से चरस लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचा जाता था। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP
10
102
117
12,380
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— थाना कोतवाली, पीलीभीत पर पंजीकृत अभियोग में वांछित एवं कूटरचित तरीके से फर्जी फर्म संचालित कर ई-वे बिल जारी कर ITC (इनपुट टेक्स क्रेडिट) का अनुचित लाभ लेकर सरकारी राजस्व को करोड़ों रूपये की क्षति पहुँचाने वाले गिरोह के सदस्य को @uppstf द्वारा जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। बिटुमन ट्रेडिंग के नाम पर संचालित फर्म के माध्यम से फर्जी बिल बनाकर उनके एवज में अन्य फर्जी फर्मों के बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की जाती थी। इसके बाद कमीशन काटकर धनराशि ट्रेडर्स को वापस कर दी जाती थी, जबकि ट्रेडर्स फर्जी बिलों के आधार पर सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ प्राप्त करते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
2
100
105
14,037
Zero tolerance Against Narcotics— अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्तों को @saharanpurpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध स्मैक व 04 मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। अभियुक्तगण मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से स्मैक लाकर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर नशा करने वाले लोगों को ऊँचे दामों पर बेचते थे, जिससे उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती थी। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP
4
102
119
17,376
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— एयरटेल टावर से बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को @ambedkarnagrpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹7.50 लाख कीमत की 22 बैटरियां एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
1
101
114
14,360
जब नारी शक्ति सड़कों पर उतरती है, तो गूँजता है सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प! मिशन शक्ति अभियान फेज़-6 के तहत, शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन @ghaziabadpolice द्वारा आयोजित भव्य स्कूटी रैली में लगभग 1200 स्कूटी पर सवार 2000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला पुलिसकर्मियों, महिला वॉलंटियर फोर्स, कॉलेज छात्राओं और विभिन्न महिला संगठनों की सहभागिता से सजी इस पहल ने महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। क्योंकि सुरक्षित नारी ही सशक्त समाज की पहचान है। #MissionShakti #MissionShakti6 #GhaziabadPolice #महिलासुरक्षा #नारीसशक्तिकरण #सशक्तनारीसुरक्षितसमाज
7
163
183
17,290
UP POLICE retweeted
थाना हजरतगंज के शिवा शर्मा प्रकरण में ₹50-50 हजार के इनामी तीन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में @LkoCp द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice
5
20
55
5,009
UP POLICE retweeted
ज्ञात हो दिनांक 13/14.10.2026 की रात्रि में श्री दीपक वर्मा पुत्र स्व0 राजकुमार वर्मा निवासी मौहल्ला गुजरातियान, शामली की थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत नाला पटरी स्थित उमा ज्वैलर्स से अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की छत को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर सोना एवं चांदी चोरी कर ली गई । घटना के सम्बन्ध में श्री दीपक वर्मा उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 19.10.2026 को थाना कोतवाली शामली पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में उमा ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 37.50 किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उपरोक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह की बाइट ।
3
8
10
1,252
UP POLICE retweeted
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी के कुशल दिशा-निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में भदोही पुलिस ने दशहरा एवं आगामी दीपावली के पावन अवसर पर आमजन को विशेष सौगात देते हुए CEIR पोर्टल की मदद से ₹17.34 लाख की कीमत के 102 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा CEIR पोर्टल, जनसुनवाई और डायल-112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई व सतत प्रयास करते हुए इन मोबाइलों को बरामद करने में सफलता हासिल की गई है। अभियान के तहत आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, ज्ञानपुर स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इस बड़ी कामयाबी के साथ ही जनवरी 2026 से अब तक भदोही पुलिस द्वारा कुल 914 खोए हुए मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1.55 करोड़ से अधिक है। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस टीम का सहृदय आभार जताया और जनता की सुरक्षा व संपत्ति की रक्षा के प्रति पुलिस की इस प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की। उक्त के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट- @Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur
1
5
15
959
RT @DeoriaPolice: #DeoriaPolice थाना रुद्रपुर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 01 अवैध देशी तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किए। साथ…
4
4,591
थाना नॉलेज पार्क व ANTF यूनिटआगरा जोन की संयुक्त कार्रवाई- अवैध मादक पदार्थ की तस्कारी करने वाले 02 अभियुक्तों (विदेशी नागरिकों) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹01 करोड़ मूल्य का 920 ग्राम मादक पदार्थ MDMA तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किए गए हैं। बाइट ~ @DCPGreaterNoida
थाना नॉलेज पार्क व ANTF यूनिटआगरा जोन की संयुक्त कार्रवाई- अवैध मादक पदार्थ की तस्कारी करने वाले 02 अभियुक्तों (विदेशी नागरिकों) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹01 करोड़ मूल्य का 920 ग्राम मादक पदार्थ MDMA तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किए गए हैं।
1
17
31
4,241
UP POLICE retweeted
🚨 #JhansiPolice || यातायात एवं नो-एंट्री अलर्ट 🚨
7
5
518