अब होगा ‘साइकिल सत्याग्रह’!
क्योंकि भाजपा ‘शिक्षा, शिक्षार्थी, शिक्षक विरोधी’ है… इसीलिए गाजियाबाद में पीडीए समाज के नेताओं द्वारा 10वीं-12वीं कक्षा में 75% नंबर लाने वाली प्रतिभावान 1000 बेटियों को साइकिल बाँटनेवाले कार्यक्रम स्थल पर भाजपाइयों ने बुलडोज़र चलवा दिया है।
पीडीए के प्रतिबद्ध प्रहरी फिर भी साइकिल बाँटने के लिए संकल्पित हैं। अगर फिर भी ‘पीडीए साइकिल वितरण समारोह’ को रोका गया तो पीडीए प्रहरी *‘साइकिल सत्याग्रह’* करते हुए घर-घर जाकर साइकिल वितरण करेंगे।
भाजपा पीडीए और प्रतिभा के ख़िलाफ़ तो है ही लेकिन उसका विद्वेष तब और बढ़ जाता है जब इसमें स्त्री की बात आ जाती है। भाजपा की पुरुषवादी, पुरातनपंथी, प्रभुत्ववादी, वर्चस्ववादी और सामंती-संकीर्ण सोच में नारी के लिए न कभी कोई मान-सम्मान-स्थान था न होगा।
घोर निंदनीय!