Delivering the latest news, weather alerts, and ground reports from Devbhoomi Uttarakhand. Follow for real-time updates and authentic local stories.

Uttarakhand
सड़क पर गिरी महिला को छोड़कर भागा बाइक सवार रुद्रपुर में बाइक सवार पुलिस चेकिंग से बचने के प्रयास में आगे निकल गया, इसी दौरान बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई लेकिन बाइक सवार गाड़ी रोकने की बजाय आगे निकल गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को उठाकर संभाला तथा उसका हालचाल जाना।
10
28
76
29,483
चारापत्ती के चक्कर में चटनी ना बन जाए। वीडियो हल्द्वानी के गौलापार का है।
2
18
1,767
केदारनाथ 2013 से पहले कैसा था और वर्तमान सरकार ने कैसा बनाया, खुद सुनिए वहां के तीर्थ पुरोहित की जबानी 👇 📷 - pankaj kurmanchali
10
101
318
29,059
रावण की ऊंचाई की तरह बढ़ रहा भ्रष्टाचार! उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार को लेकर तंज कसते हुए कहा गया कि जिस तरह हर साल दशहरे पर रावण के पुतलों की ऊंचाई बढ़ती जा रही है, उसी तरह भ्रष्टाचार भी बढ़ता जा रहा है।
4
10
41
2,430
विकासनगर में आनलाइन लाटरी का भंडाफोड़ विकासनगर‌ में आनलाइन सट्टे की खाई-बाड़ी को लेकर खबर सामने आने के बाद विकासनगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 4,270 रुपये नकद, सट्टे के नंबर लिखी पर्ची, एक कॉपी, पेन और सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9:06 बजे कैनाल रोड स्थित शहनवाज जिम से आगे वाली गली में चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति सट्टे की खाई-बाड़ी करते मिले। पुलिस ने मौके से मयंक (40) पुत्र सुधीर, निवासी गुरुद्वारा गली विकासनगर और विशाल गुप्ता (45) पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता, निवासी पहाड़ी गली विकासनगर को गिरफ्तार किया।
2
2
676
कोई एक भी बोल दे कि दलेर मेहंदी शराब पीते हैं तो मैं गाना छोड़ दूंगा। उत्तराखंड के नरेंद्र नगर के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच का वीडियो वायरल होने के बाद मीका सिंह ने दलेर का समर्थन करते हुए कहा, “अगर यह साबित हो जाए कि दलेर ने शराब पी थी, तो मैं हमेशा के लिए गाना छोड़ दूंगा।
गाना आपके गाया नहीं जा रहा और नखरे आपके इतने माँ कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के कार्यक्रम में आरोप है कि दलेर मेहंदी नशे की हालत में मंच पर पहुंचे और ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रहे थे। इतना ही नहीं, पुराने ऑडियो को पीछे से चलाकर उसी पर लिप्सिंग करने की बात भी सामने आई और यह देखकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को फटकार लगा दी।
42
44
304
61,697
Bhupi Panwar retweeted
Around 25 employees of Hotel Paradise Mansion near Ambedkar Chowk in Mussoorie, Uttarakhand have accused the owner and the hotel’s new leaseholder of misbehaviour and refusing to settle their dues. The staff say the trouble began after the hotel was given on lease. When they protested, the main gate and kitchen were allegedly locked, trapping some workers inside while others couldn’t get in. With help from Mussoorie Police and local residents, the locks were later opened so the staff inside could eat. The workers say they only want their dues settled as per rules, based on their work and service period, and the freedom to decide whether to keep working there. They’ve warned of a bigger protest if they aren’t paid.
10
30
2,754
उत्तराखंड के स्वास्थ्य सेवाओं की कहानी खुद ही सुन लीजिए 👇 उत्तरकाशी के यशपाल राणा अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर मोरी पहुंचे। वहां से बच्चे से जुड़ी परेशानी बताते हुए उन्हें पुरोला भेजा गया और फिर दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। यशपाल राणा ने अस्पताल में हुई घटना को लेकर अपनी आपबीती सुनाई। उनका आरोप है कि नवजात के संबंध में पहले कुछ जानकारी दी गई और बाद में अलग बात बताई गई।
6
18
32
2,096
गैरसैंण में बाइक हादसे में दो युवक घायल भराड़ीसैण में 27 अक्टूबर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क पेचवर्क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बीते सोमवार को रात करीब 8:30 बजे सड़क पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार जयदीप और सूरज घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जयदीप को 8 टांके लगे हैं और 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं सूरज के नाक और पैर में चोट आई है।
4
6
1,749
द्वाराहाट में क्या चल रहा है? राजकीय इंटर कॉलेज नौगाँव, कफड़ा में अंग्रेज़ी विषय के प्रवक्ता की वर्षों से अनुपस्थिति है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार से वेतन लेने वाली शिक्षिका अपनी जगह दूसरी मैडम से काम करवा रही हैं और यह व्यवस्था पिछले 2-3 वर्षों से चल रही है, साथ ही विद्यार्थियों से 50 रुपए अतिरिक्त शुल्क लेने की बात भी सामने आई। मामले को लेकर द्वाराहाट ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा से वार्ता की तो अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
15
36
103
7,693
गाना आपके गाया नहीं जा रहा और नखरे आपके इतने माँ कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के कार्यक्रम में आरोप है कि दलेर मेहंदी नशे की हालत में मंच पर पहुंचे और ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रहे थे। इतना ही नहीं, पुराने ऑडियो को पीछे से चलाकर उसी पर लिप्सिंग करने की बात भी सामने आई और यह देखकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को फटकार लगा दी।
दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को भजन गाने के लिए बुलाया गया था। जहां मौजूद मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, बोल तो पा नहीं रहे गाना क्या गाओगे! आखिर क्यों नहीं बोल पा रहे थे दिलेर मेहंदी?
35
217
942
188,262
मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक, दलेर मेहंदी को कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए 35 लाख रुपये दिए जाने थे, लेकिन वह गाना नहीं गा रहे थे और मैंने इसी बात को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।”
ANI
34
8,980
आरती के बीच आ पहुंचा सांड हरिद्वार के हर की पैड़ी के पास मालवीय घाट पर गंगा आरती के लिए काफी श्रद्धालु एकत्रित थे। इसी दौरान घाट पर कहीं से एक सांड आ पहुंचा और उछल-कूद करने लगा। सांड को अपनी ओर आता देख श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
2
5
2,054
नैनीताल के बिरला रोड स्थित एक होटल की पार्किंग में कार खड़ी करने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार पार्किंग की दीवार तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी और पार्किंग की दीवार और बिरला रोड के बीच में अटक गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन कार के सड़क पर अटकने से बिरला रोड पर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को हटाया गया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।
8
18
6,524
पलायन रोकने के दावे बहुत होते हैं, लेकिन जमीन पर तस्वीर आखिर क्यों नहीं बदलती? उत्तराखंड में पलायन रोकने को लेकर सरकारें लगातार बड़े-बड़े दावे करती रही हैं। योजनाएं बनती हैं, घोषणाएं होती हैं और पलायन रोकने के संकल्प भी दोहराए जाते हैं। लेकिन पहाड़ के गांवों और कस्बों की हकीकत आज भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है - अगर स्थानीय युवाओं को उनके ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर नहीं मिलेंगे, तो पलायन आखिर रुकेगा कैसे? पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पहले से ही सीमित हैं। ऐसे में जिन नौकरियों और काम के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, अगर वहां भी दूसरे राज्यों के युवाओं की नियुक्ति होती दिखाई दे, तो पहाड़ का युवा आखिर अपने भविष्य के लिए कहां जाए? पलायन सिर्फ एक व्यक्ति का पहाड़ छोड़ना नहीं होता। एक युवक रोजगार की तलाश में बाहर जाता है, फिर धीरे-धीरे परिवार की जरूरतें उसे भी शहर की ओर खींच लेती हैं। बच्चे बाहर पढ़ने लगते हैं, बुजुर्ग पीछे छूट जाते हैं और कुछ समय बाद वह घर, वह गांव और वह पूरा क्षेत्र धीरे-धीरे खाली होने लगता है। यही वजह है कि रोजगार से जुड़ा हर फैसला उत्तराखंड के लिए सिर्फ नौकरी का मुद्दा नहीं, बल्कि पहाड़ के अस्तित्व और भविष्य का सवाल है। सवाल यह भी है कि जब सरकार स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की बात करती है, तो फिर ऐसे मामलों में ठोस व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जाती? क्या स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुरक्षित करने की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं हो सकते? इस मुद्दे को लेकर सांसद अनिल बलूनी भी पहले संज्ञान लेने की बात कह चुके हैं। उम्मीद थी कि मामला आगे बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं के हित में कोई ठोस कदम सामने आएगा। लेकिन जिस तरह की खबरें अब सामने आ रही हैं, उससे यही सवाल उठता है कि कहीं यह मामला भी सिर्फ कागजों और आश्वासनों तक सीमित होकर तो नहीं रह गया? उत्तराखंड को सिर्फ यह कहने से नहीं बचाया जा सकता कि “पलायन रोकना है।” पलायन तब रुकेगा, जब पहाड़ के युवा को अपने ही पहाड़ में रोजगार, सम्मान और भविष्य की उम्मीद दिखाई देगी क्योंकि जिस दिन पहाड़ का युवा रोजगार के लिए पहाड़ छोड़ना बंद कर देगा, उसी दिन पलायन रोकने की असली शुरुआत होगी। @pushkardhami @anil_baluni @UKGaneshGodiyal
60 posts, 60 selected from Haryana, 50 of them with 100%. Uttarakhand’s youth left watching again. The Gramin Dak Sevak recruitment results in Pithoragarh have stirred controversy once again. Of 65 GDS posts in the district, 60 were filled. All 60 selected candidates are from Haryana, and 50 of them scored 100% in their high school board exams. Selection is based only on Class 10 marks. As Pithoragarh’s Postal Superintendent Ashok Kumar Pathak says, whoever has higher high school marks gets ahead, and Haryana’s candidates are coming out on top. But there’s a problem. Many of these toppers, with 100 in Hindi, are struggling to read and write Hindi. Some can’t even write a basic application. Pithoragarh’s postal department has had to arrange Hindi coaching for them. And it isn’t new. In 2024, over 400 selected dak sevaks refused to join in Uttarakhand, and only about 10% of those selected were local. In Pauri, a Haryana youth with 95 in Hindi couldn’t write “dakghar” correctly. This June in Dharchula, a GDS was moved after villagers complained mail hadn’t been delivered for months, and inspectors found 50 to 60 Aadhaar cards lying undelivered. This isn’t about where anyone comes from. Every young person deserves a fair chance at a job anywhere in India. The problem is a system that picks candidates only on board marks, without checking whether they can actually do the work. The rules even say candidates must know the local language. So who’s checking? Former dayitvadhari Mahendra Lunthi and Hotel Association president Rajendra Bhatt have demanded a probe into how so many students keep scoring 100%, and why such high scorers are applying for a GDS job. A dak sevak in the hills isn’t just delivering letters. They handle pensions, savings and Aadhaar cards for elderly people in remote villages. When the person behind the counter can’t read the language of the people they serve, it’s the villagers who suffer.
3
28
48
1,980
बच्चे को जन्म देने के बाद गाड़ी के नीचे छोड़ा रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी में चर्च के बाद एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची को बचाने की हरसंभव प्रयास किया गया लेकिन बच्ची ना बच सकी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी में दो महिलाएं एक बाइक सवार के साथ बच्चे को वहां रखती नजर आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। हिरासत में लिए गए लोगों में बाइक चालक मनीष पाल, शीतल और उसकी मां लीला देवी शामिल हैं। तीनों बिलासपुर के मूल निवासी हैं और रुद्रपुर के आजाद नगर स्थित वार्ड नंबर सात में रहते हैं। पुछताछ में यह बात सामने आई कि बच्ची का जन्म 16 अक्टूबर की रात बिलासपुर के एक अस्पताल में हुआ था लेकिन घर ले जाने की बजाय आरोपित उसे चर्च के पास छोड़ आए। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि बच्ची बीमार थी और डॉक्टर ने इलाज का खर्च बहुत ज्यादा बताया था। उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए वे बच्ची को गाड़ी के नीचे छोड़कर आ गए थे
3
5
705
उत्तरकाशी के नौगांव में निर्माणाधीन पार्किंग में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची मशीन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला गया। अब लोग कह रहे हैं कि पार्किंग अभी बनी भी नहीं, गाड़ी ने पहले ही इस्तेमाल कर लिया! 😂
4
19
1,792
रामशरण नौटियाल के कांग्रेस जॉइनिंग पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्षशादाब शम्स का कहना है कि कांग्रेस से आए थे कांग्रेस में चले गये
बीजेपी से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता रामशरण नौटियाल आज दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा दिया था। पार्टी के भीतर नाराजगी को उनके इस्तीफे की बड़ी वजह बताया गया था।
1
4
834
अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने CBI को लेकर उठाए सवाल अभिनेत्री उर्मिला सनावर का कहना‌ है कि उनके घर सहारनपुर जो को तीन गाड़ियां पहुंची जिन्होंने अपने आप को सीबीआई वाले बताया लेकिन सीबीआई ने आने से पहले कोई भी सूचना नहीं दी। उर्मिला ने सवाल उठाया कि क्या वह सच में सीबीआई थी या सीबीआई की आड़ में कोई गुंडे थे।
1
11
31
2,161
दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को भजन गाने के लिए बुलाया गया था। जहां मौजूद मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, बोल तो पा नहीं रहे गाना क्या गाओगे! आखिर क्यों नहीं बोल पा रहे थे दिलेर मेहंदी?
139
308
1,560
1,078,908