28.10.2026
परिक्षेत्र अलीगढ़ के जनपदों की पुलिस टीमों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य, घटनाओं के अनावरण, बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें। #UPPInNews#GoodWorkUPP
28.10.2026
परिक्षेत्रीय जनपद अलीगढ़ की पुलिस टीम एवं अभियोजन विभाग द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें। #OperationConviction#ConvictionUP#UPPInNews
📵 एक नज़र मोबाइल पर, और छूट सकता है ज़िंदगी का रास्ता!
वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल आपकी ही नहीं, सड़क पर चल रहे दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकता है। कॉल हो या मैसेज, गाड़ी चलाते समय मोबाइल से दूरी बनाए रखें।
❤️ मोबाइल इंतज़ार कर सकता है, आपकी ज़िंदगी नहीं।
ई-चालान से जुड़ी किसी भी शिकायत को अब ऑनलाइन दर्ज करें। आधिकारिक पोर्टल खोलें, चालान नंबर दर्ज करें, शिकायत सबमिट करें और Grievance Status के माध्यम से उसकी स्थिति देखें।
echallan.parivahan.nic.in/gr…
सावधान रहें—केवल आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें और OTP/पासवर्ड किसी से साझा न करें।
#adgzoneagra श्री एस0 के0 भगत के निर्देशन में #agrazonepolice द्वारा मिशन_शक्ति-6.0 अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करने के सम्बन्ध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें -
#MissionShakti6#MissionShaktiUPP
🚨 साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है!
फर्जी लिंक, अनजान APK, ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध संदेशों से सावधान रहें। अपनी निजी जानकारी और OTP किसी से साझा न करें।
📷सतर्क रहें, सुरक्षित रहें एवं साइबर फ्रॉड से बचें📷
#CyberSecurity#UPPolice@Uppolice
#adgzoneagra श्री एस0 के0 भगत के निर्देशन में #agrazonepolice द्वारा मिशन_शक्ति-6.0 अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुक कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090/1098/1076/1930/181/112 के बारे में जानकारी दी जा रही है।
#MissionShakti6#MissionShaktiUPP
#adgzoneagra श्री एस0 के0 भगत के निर्देशन में #agrazonepolice द्वारा मिशन_शक्ति-6.0 अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुक कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090/1098/1076/1930/181/112 के बारे में जानकारी दी जा रही है।
#MissionShakti6#MissionShaktiUPP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्रवाई के क्रम में @maharajganjpol की सर्विलांस टीम एवं जनपद के विभिन्न थानों के समन्वित प्रयासों से 115 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹28 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
विगत 07 माह में तकनीक आधारित कार्रवाई एवं CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 743 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग ₹2.06 करोड़, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn#GoodWorkUPP#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का अनावरण करते हुए @kanpurnagarpol द्वारा 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹68,000 नकद, 164 किलोग्राम एल्युमिनियम तार, 98 किलोग्राम कॉपर बाइंडिंग, 03 ट्रांसफार्मर कॉइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त 01 अभियुक्त को #ANTF यूनिट मेरठ व @sonbhadrapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 60 किलो 525 ग्राम अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त 01 आयशर कैंटर वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था, जिसे जनपद एटा में एक व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था।
#UPPNabsNarcos#GoodWorkUPP#ANTF
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
पैथोलॉजी सेंटर से अल्ट्रासाउंड मशीन एवं अन्य उपकरणों की चोरी की घटना का @bastipolice द्वारा अनावरण करते हुए 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से लगभग ₹46 लाख मूल्य की 02 अल्ट्रासाउंड मशीन एवं घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा वादी को बहला-फुसलाकर बैंक ऑफ इंडिया में उसका बैंक खाता खुलवाया तथा खाते से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त कर लिए। इसके बाद रुपये के लालच में उक्त बैंक खाते को अपने साथियों के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करा दिया।
उक्त बैंक खाते के संबंध में दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं तेलंगाना सहित विभिन्न प्रदेशों में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुल 17 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
#UPPCracksCyberCrime#UPAgainstCyberCrime#CyberSafeUP
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में।
कानपुर नगर निवासी 23 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई आत्महत्या से संबंधित पोस्ट का अलर्ट दिनांक 26/27 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि 12:14 बजे @Meta के माध्यम से #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @kanpurnagarpol को सूचित किया।
सूचना मिलने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना नौबस्ता पुलिस टीम युवक के घर पहुंची, जहां वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला और उसके हाथ की कटी हुई नस से रक्त बह रहा था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अविलम्ब उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद हुई काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण युवक मानसिक तनाव एवं अवसाद से गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी काउंसलिंग के उपरांत युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,106 लोगों की जान बचाने में सहायता मिली है।
#EveryLifeMatters#DigitalSentinels#UPPCares
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Barabankipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹60 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess#UPPolice#BNSUPP#भारतीय_न्याय_संहिता
#DIGRangeAligarh के निर्देशन में परिक्षेत्रीय जनपदों के पुलिस बल द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीडभाड़ वाले बाजारों, मुख्य मार्गों/चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया।
#FootPatrolling#UPPolice
एटा - थाना कोतवाली नगर एवं थाना पिलुआ पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में थाना अलीगंज क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाला 01 लाख रुपए के इनामिया अभियुक्त गोली लगने से हुआ घायल, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित । मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी हुआ घायल, मौके से 01 अवैध पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस व 07 खोखा कारतूस (32 बोर), 03 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक नीले रंग की अपाचे मोटर साईकिल बिना नम्बर की बरामद, अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में करीब 53 मुकदमे हैं दर्ज। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा दी गई बाइट।
#UPPolice
जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में दि0 22.10.26 को घटित सर्राफा लूट की घटना में वांछित ₹1 लाख का इनामी अभि0 वीरेंद्र पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार, उपचार के दौरान मृत घोषित।
अभि0 के विरुद्ध लूट, गैंगस्टर एवं अन्य मामलों के 53 अभियोग विभिन्न जनपदों में पंजीकृत हैं।