"जो ईश्वर के पास जाना है, वो जाना है...!"
@bihar_police के ASI द्वारा किए गए हत्याकांड पर DM का यह कहना है!
अगर ऐसा है तो समस्त जिला प्रशासन इस्तीफा देकर कर्म और कालचक्र पर प्रवचन करें!
मधुबनी के बाबूबरही में हत्यारे ASI चंद्रमोहन सिंह को भगाने में बलिराजगढ़ चौकी के सभी पुलिसकर्मियों की मिलीभगत रही, हत्यारे ASI की बर्खास्तगी और चौकी के सभी कर्मियों का निलंबन होना चाहिए,
@bihar_police ही चंद्रमोहन सिंह को छुपाए हुए है यह स्थानीय लोगों को पूरी आशंका है!
बर्खास्तगी के स्थान पर निलबंन के लॉलीपॉप की वास्तविकता से पूरा बिहार परिचित है और जानकारी देने वाले को ₹25,000 का इनाम ऐसा है जैसे चवन्नी का इनाम दिया जा रहा हो!
पूरा बिहार जानता है कि बिहार पुलिस के हर ASI की अवैध दैनिक वसूली ही ₹25 हजार से अधिक होती है!
जो भी हत्यारे ASI चंद्रमोहन सिंह की जानकारी बिहार पुलिस को देगा बिहार पुलिस उल्टा उसी को झूठे केस में फंसा देगी, यही चरित्र है BJP JDU सरकार में बिहार पुलिस का!
#Crime #Bihar
@yadavtejashwi #RJD